मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से छीनी उनकी पहचान , हार्दिक पंड्या को बनाया अगला कप्तान

Estimated read time 1 min read
Www.Koverstory.com

अब मुंबई इंडियन की कमान हार्दिक पंड्या को सौपी गयी है। जी हाँ रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन की कप्तानी से हटा दिया गया है और हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बना दिया गया है।  यह फैसला क्यों और कैसे लिया गया है इसके बारे में आगे जानेंगे।

हिटमैन रोहित शर्मा-

रोहित शर्मा , हिटमैन के नाम से अपनी पहचान बनाने और मुंबई इंडियन मतलब रोहित शर्मा  को 24 अप्रैल 2013 कप्तान बनाया गया था। रोहित शर्मा ने अपने 10 साल की कप्तानी में 6 बार मुंबई इंडियन को जीत दिलाई। यह 10 साल मुंबई इंडियंस , हिटमैन रोहित शर्मा और उनके चाहने वालों के लिए बहुत ही यादगार रहे। हलाकि अब जब रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन की कप्तानी से हटा दिया गया है तो लोहो में बहुत ही गुस्सा और आक्रोश है जो की सोशल मीडिया पर देखि जा सकती है। अगर हम मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पेज की बार करे तो अभी तक लगभग 8 लाख लोगो ने मुंबई इंडियन के पेज को उनफ़ोल्लोव कर दिया है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

आल राउंडर हार्दिक पंड्या-

वही दूसरी तरफ अगर हार्दिक पंडिया की बात करे तो अभी मुंबई इंडियन का कप्तान बनाने के पहले तक हार्दिक गुजरात टीम की कप्तानी करते थे। हार्दिक ने 2 बार गुजरात टीम की कप्तानी करि है जिसमे से उन्होंने 1 बार गुजरात को जीत दिलाई है और एक बार गुजरात को फाइनल तक ले कर गए है। सकेला मीडिया में हार्दिक को लेकर बहुत रोष है। केवल पैसे के लिए हार्दिक ने गुजरात की कप्तानी छोड़ी और मुंबई में शामिल हुए। ऐसा इसलिए बोला जा रहा है क्यों की पहली बार जब मुंबई ने हार्दिक को ऑफर दिया था तो गुजरात ने हार्दिक को मुंबई से जयादा पैसे देकर वापस बुला लिया था लेकिन दूसरी बार जब फिर से मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को नया ऑफर दिया तो हार्दिक नहीं रुके और गुजरात को छोड़ कर मुंबई में शामिल हो गए।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

आखिर क्यों रोहित को कप्तानी से हटाया गया –

पहला कारण वर्ल्ड कप फाइनल में हार कर आना यह एक रीज़न हो सकता है लेकिन और भी कारण हो सकते है। जैसे की अगर पिछले 3 आईपीएल को देखे तो मुंबई इंडियंस हारते हुए आयी है और लास्ट आईपीएल की बात करे तो मुंबई इंडियन सेमि फाइनल तक भी नहीं पहुंच पायी थी। और अगर केवल हिटमैन की बात करे तो , रोहित का पिछले कुछ आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यही नहीं आईपीएल के अलावा अगर इंडिया T20 की बार करे तो वो भी रोहित की कप्तानी में इंडिया हार गयी थी। वही अगर हार्दिक पंडिया की बात करे तो  पंड्या अभी अच्छे फॉर्म में चल रहे है उनको ने गुजरात को हाल ही में जीत में दिलाई। और हार्दिक  एक आल राउंडर है तो उनको बैटिंग और बोलिंग में अच्छा प्रदर्शन रहा है।  एक और प्रमुख कारण  जो हो सकता है की मुंबई इंडियंस अपने हर 10 सालों से बाद कप्तान बदल देती है। 2003 से 2023 तक रिंकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल राखी थी। शायद यही अब कारणों से रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तान बना दिए गया है।

हमे ऐसा लगता है की किसी को भी कप्तान बनाओ किसी को भी हटाओ आपकी टीम है लेकिन यह जिस तरीके से हुआ या किया गया इससे मुंबईं इंडियंस के प्रति लोगो में बहुत ही गुस्सा और नाराज़गी है और शायद इसी वजह से मुंबई इंडियंस 2024 का आईपीएल न जीत पाए। रोहित ने भले ही वर्ल्ड कब फाइनल में जीत न दिला पायी हो लेकिन हमे यह भी नहीं भूलना चाहिए की वर्ल्ड कब के सारे मैच , फाइनल मैच को छोर कर सभी मैच रोहित की कप्तानी में जीती गयी है और रोहित का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा रहा।  जिसकी प्रशंशा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी की थी ।

रोहित के लिए लोगो का प्यार अभी भी बरकरार है वो जहाँ भी जिस टीम इ खेलेंगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आगे पढ़े राम लला के दर्शन 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours